सोना और चांदी की खरीदारी करना लगभग हर किसी का शौक होता है, खासकर महिलाओं का जो अलग-अलग तरह के गहने बनवाना पसंद करती हैं। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इनके ताज़ा भाव यहां देख लें। बता दें कि आज , के दिन सोना और चांदी के रेट अपडेट कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं, आज देश में सोना और चांदी का ताजा दाम क्या है।
Gold Price Letest Update
हाल ही में ट्रंप सरकार द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से सोना और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के दाम बढ़ते हैं तो कभी घट जाते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार रविवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिला है। चांदी के दाम फिलहाल रिकॉर्ड स्तर पर हैं। देश के अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी के भाव में थोड़ा फर्क हो सकता है।
आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख सराफा बाज़ारों में सोना और चांदी के रेट इस प्रकार हैं —
Gold Price Today : मध्य प्रदेश में सोने के रेट
• भोपाल – 22 कैरेट सोना कल ₹95,400 प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर ₹95,150 प्रति 10 ग्राम हो गया है। 24 कैरेट सोना कल ₹1,00,170 प्रति 10 ग्राम था, जो आज ₹99,910 प्रति 10 ग्राम है।
• इंदौर – 22 कैरेट सोना ₹95,150 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹99,910 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
• रायपुर – यहां भी रेट इंदौर और भोपाल जैसे ही हैं; 22 कैरेट सोना ₹95,150 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹99,910 प्रति 10 ग्राम है।
Silver Price Today : आज चांदी के रेट
Bankbazaar.com के अनुसार चांदी के दाम फिलहाल स्थिर हैं लेकिन ऊंचाई पर बने हुए हैं। भोपाल, इंदौर और रायपुर में चांदी का रेट ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम है, जो कल भी यही था और आज भी बरकरार है।