केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है अब केंद्रीय कर्मचारियों को एक्स्ट्रा पेंशन मिलने वाली है इसके संबंधित सरकार ने अधिसूचना भी जारी की है केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारक आंठवा वेतन आयोग लागू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं आंठवा वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार ने एक बहुत ही अच्छा अपडेट दिया है। इस अपडेट के अनुसार रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को अतिरिक्त पेंशन दी जाने वाली है अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं।
कितनी उम्र में मिलेंगे यह लाभ
अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की उम्र रिटायरमेंट के बाद 80 साल से अधिक हो जाती है तो उसे एक्स्ट्रा पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके आगे हर 5 साल के बाद यह पेंशन बढ़ोतरी के साथ मिलने वाली है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट ने एक्स्ट्रा पेंशन को लेकर अधिसूचना जारी की है। रिटायर्ड हुए केंद्रीय कर्मचारियों को यह पेंशन भर्ती के रूप में यानी अनुकंपा पद के रूप में मिलने वाले है।
इन लोगों को मिलेगा 20% अतिरिक्त पेंशन का फायदा
Do PPW की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 80 से 85 वर्ष की आयु के पेंशनर्स को बेसिक पेंशन की 20% अतिरिक्त पेंशन मिलने वाली है। जिन केंद्रीय कर्मचारियों को 20,000 रुपए पेंशन मिलती है तो उनको अतिरिक्त 4000 रुपए अतिरिक्त पेंशन के रूप में मिलने वाले है। मतलब उनकी हर महिने पेंशन 24,000 रुपए हो जाएगी।
100 साल की आयु में कितनी मिलेगी पेंशन
अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की उम्र 100 साल होती है तो उस महिने की पहली तारीख से उनको बेसिक पेंशन के 100% अतिरिक्त पेंशन दी जाएगी। यह पेंशनर सुपर सीनियर पेंशनर्स के रूप में गिने जाने वाले है।