पिछले कुछ महिनों से सोना-चांदी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। इसपर अब ब्रेक लगा है 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सभी प्रकार के सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जो लोग लंबे समय से सोना खरीदना चाह रहे हैं लेकिन बढ़ते सोने के रेट के वजह से खरीद नहीं पाते थे। उनके लिए यह खुशखबर है जो लोग सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है। बाजार विशेषज्ञों का यह मानना है की यह गिरावट अस्थाई हो सकती है और सोने की दामों में फिर से तेज़ी आ सकती है। अगर आप आज के सोने के भाव में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
आज के सोने के ताजा रेट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स संगठन के अनुसार आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 94,187 रुपये है। पिछले कुछ दिनों से सोने का भाव 102,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा था। इसलिए आज की यह गिरावट बहुत ही बड़ी और महत्वपूर्ण है।
Gold Silver Ke Bhav
कुछ दिन पहले 22 कैरेट सोने का भाव 96000 रुपए था। अब 22 कैरेट सोने का भाव 94000 रुपए पर आ गया है। पहले 18 कैरेट सोने की कीमत 74,800 रुपए थी। अब यह कीमत गिरकर 73,962 रुपए प्रति तोला पर आ गई है। आज 14 कैरेट सोने की कीमत 58,236 रुपए प्रति तोला है।
चांदी के कीमतों में भी आई गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के कीमतों में भी कमी आ गई है। इंडियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई है। अब चांदी का रेट 1,15,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों से देखी गई यह सबसे बड़ी गिरावट है। जो लोग चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है।