Gold Silver Ka bhav : सोना और चांदी फिर से रिकॉर्ड तोड़ सस्ता 18 से 24 कैरेट का ताजा भाव।

सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के रेट में गिरावट दिखाई दी है आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की रेट अब बिना जीएसटी 1 लाख रुपए से नीचे आ गई है जीएसटी के साथ सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 102970 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। आज 24 कैरेट सोना 126 रुपए से सस्ता हुआ है। चांदी आज 175 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है। अब चांदी का भाव 115100 रुपए प्रति किलो है जीएसटी के साथ चांदी की कीमत 118553 रुपए प्रति किलो है। अगर आप सोने के रेट के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

जानिए 14 से 23 कैरेट गोल्ड के क्या है रेट

आज 23 कैरेट गोल्ड 125 रुपए से सस्ता हो गया है और 99571 रुपए प्रति तोला पर आ गया है। जीएसटी के साथ 23 कैरेट गोल्ड की प्रति तोला कीमत 102558 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति तोला 116 रुपए से कम हुई है और 91573 रुपए पर आ गई है। जीएसटी के साथ 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 94320 रुपए प्रति तोला है।

आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 95 रुपए से कम हो गई है और 74978 रुपए प्रति तोला पर आ गई है। जीएसटी के साथ 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 77227 रुपए प्रति तोला है। 14 कैरेट गोल्ड की कीमत जीएसटी के साथ 60237 रुपए प्रति तोला पर आ गई है।

कौन जारी करता है सोने-चांदी के भाव

यह सोने-चांदी के भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में अंतर भी हो सकता है। आईबीजीए के द्वारा दो बार रेट जारी किए जाते हैं। आईबीजीए दोपहर दो बजे और 5 बजे रेट जारी करता है।

इस साल इतनी महंगी हुई सोना और चांदी

सर्राफा बाजारों में इस साल सोना 24231 रुपए से महंगा हुआ है और चांदी 29083 रुपए से महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को सोने का रेट 74045 रुपए प्रति तोला था और चांदी की कीमत 86017 रुपए प्रति तोला थी।

जानिए मुंबई और दिल्ली में क्या है आज सोने का भाव

मुंबई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 92,900 रुपए प्रति तोला है और 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,350 रुपए प्रति तोला है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव 93,050 रुपए है और 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,500 रुपए प्रति तोला है।

Leave a Comment